हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की

बेंगलुरु, 29 सितंबर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने मंगलवार से 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में चलने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की।
यह शिविर भारतीय टीम के लिए आगामी दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ’31वें सुल्तान अजलान शाह कप 2025, जो 22 से 29 नवंबर तक मलेशिया के इपोह में खेला जाएगा, और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के एक उच्च-स्तरीय दौरे की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी है।
आज यहां शिविर को लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “एशिया कप जीतना और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, लेकिन यह केवल शुरुआत है। खिलाड़ी नए जोश के साथ शिविर में वापस आए हैं, और अब हमारा ध्यान पूरी तरह से सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट के लिए रणनीतिक तैयारी पर केंद्रित है। विश्व कप की तैयारी शुरू करने और अपने बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए सीधे दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले यह एक और महत्वपूर्ण परीक्षा होगी। सफलता केवल परिणामों के बारे में नहीं है – यह इस बारे में है कि हम एक टीम के रूप में कैसे सीखते हैं, अनुकूलन करते हैं और एक साथ बढ़ते हैं।”
सीनियर पुरुष शिविर के लिए 33 सदस्यीय सूची इस प्रकार है:-
गोलकीपर:- कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन और मोहित होन्नेनाहल्ली शशिकुमार
डिफेंडर:- संजय, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुमित, नीलम संजीप , जरमनप्रीत सिंह, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विष्णु कांत सिंह, नीलकंठ शर्मा, मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह।
फारवर्ड: – अभिषेक, सुखजीत सिंह, सेल्वम कार्थी, शिलानंद लकड़ा, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अंगद बीर सिंह और आदित्य अर्जुन लालगे।

Next Post

टेलर फ्रिट्ज ने जेनसन ब्रूक्सबी को हराकर टोक्यो फाइनल में प्रवेश किया

Mon Sep 29 , 2025
टोक्यो 29 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज सोमवार को जापान ओपन में अपने हमवतन जेनसन ब्रूक्सबी पर सीधे सेटों में जीत के साथ सीजन के अपने तीसरे एटीपी टूर फाइनल में पहुंच गए। दूसरे वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज ने आज खेले गये मुकाबले में ब्रूक्सबी को 6-4, […]

You May Like