पिता ने मुर्गा बनाया, बेटे को नहीं दिया तो लाठी से कर दी हत्या

शहडोल। जिले में सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ में एक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रविवार की सुबह सुदामा बैगा ने घर पर खाने के लिए मुर्गा बनाया था, लेकिन उनके बेटे करण ने खाने की जिद कर दी। जब पिता ने बेटे की मांग को ठुकरा दिया, तो गुस्से में करण ने पास रखी लाठी उठाई और अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भयानक था कि सुदामा बैगा मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि आरोपी बेटे करण को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में इस घटना को लोग बेहद चिंताजनक और हैरान करने वाला बता रहे हैं।

Next Post

राजीव वर्मा होंगे दिल्ली के नये मुख्य सचिव

Sun Sep 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव वर्मा दिल्ली के अगले मुख्य सचिव होंगे। वर्तमान मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार के इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त होने के बाद श्री वर्मा एक अक्टूबर को पदभार संभालेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी […]

You May Like