सतना: विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना में किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं क्षमा पाठक, ज्योति सोनी एवं अवंतिका पांडे तथा सीएससी पंचम सेमेस्टर की अपर्णा तिवारी ने विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
सभी ने प्रतिभागियों के कार्य की सराहना करते हुए छात्रों को निरंतर सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगितायें छात्रों में सृजनात्मकता, राष्ट्रप्रेम एवं विकसित भारत के निर्माण की भावना को प्रबल करती हैं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कमला अग्रवाल, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष एमएन मिश्रा, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष बीएल बागरी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी प्रकार विकसित भारत थीम की पर शासकीय आईटीआई सतना में पेंटिंग एवं चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत थीम पर संस्था स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में ईई थर्ड सेम के छात्र गुरदीप सिंह को प्रथम एवं अभिषेक ताम्रकार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन निर्णायक समिति के एमएन मिश्रा, डॉ. आरके गौतम,, श्रीकांत शुक्ला, केके गर्ग, पंकज जायसवाल, एसपी साकेत, एआर खान द्वारा किया गया।
