जबलपुर: गूगल में आउटसोर्स वैकेंसी सर्च करते समय एक कम्प्यूटर ऑपरेटर साइबर ठगी का शिकार हो गया उसमें खाते से 35 हजार रूपए निकाल लिए। लार्डगंज पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक भूपेन्द्र कटरे 27 वर्ष निवासी केशव कुटी, राईट टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि केशव कुटी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है।
बीती रात करीब सात बजे मोबाईल पर गूगल में आउटसोर्स वैकेंसी सर्च कर रहा था उसी समय आईजीआई एविएशन सर्विसेज नामक लिंक आयी जिसे ओपन किया, मांगे जाने पर अपना नाम सहित रजिस्ट्रेशन किया। पेमेंट आप्शन आने पर अपने इंडियन बैंक शाखा राईट टाउन अपने खाते के यू.पी. आई एकाउंट से 350 रूपये का पेमेंट करना चाहा परंतु उसके खाते से 35000 रूपये कट गये।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर 35000 रूपये छल पूर्वक ट्रांजेक्शन कर लिया गया है। शिकायत पर पाया गया कि भूपेन्द्र कटारे के व्दारा गूगल पर लिंक ओपन कर आउट सोर्स वेकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय 350 रुपये की पेमेंट करने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा छल पूर्वक 35000 रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिये गये है।
