रुपया दो पैसे टूटा, नये ऐतिहासिक निचले स्तर पर

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) रुपया लगातार चौथे दिन टूटता हुआ गुरुवार को नये ऐतिहासिक निचले स्तर 88.7675 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह लगातार तीसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा ने अपने निचले स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बुधवार को यह दो पैसे टूटकर 88.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरुआती तेजी रही। यह 10 पैसे की मजबूती के साथ 88.65 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और एक समय 88.6025 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन, निजी और सार्वजनिक बैंकों द्वारा बाद में डॉलर की खरीद बढ़ाने से भारतीय मुद्रा कमजोर हुई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से भी रुपये पर दबाव रहा। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक की मजबूती ने भी रुपये की कमजोरी में योगदान दिया।

 

Next Post

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था का जुझारूपन साफ दिख रहा है: सीतारमण

Thu Sep 25 , 2025
पुणे, 25 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिवेश के बीच भारतीय अर्थव्यस्था की मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और घरेलू अर्थव्यवस्था की विस्तृत और मजबूत बुनियाद, जनसंख्या का स्वरूप और घरेलू मांग पर निर्भरता से अर्थव्यस्था को बल […]

You May Like