कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज

सिंगरौली : कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं युवा नेता भास्कर मिश्रा के खिलाफ देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कोतवाली बैढ़न में एससी ,एसटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कराया है। जहां आज कोतवाली पुलिस ने भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने 12 सितंबर को कोतवाली बैढ़न में कांग्रेस पार्टी के नेता भास्कर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है कि भास्कर मिश्रा जाति सूचक सार्वजनिक स्थलों पर गालियां दे रहे थे।

कोतवाली पुलिस ने विधायक की रिपोर्ट पर आरोपी कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आज गिरफ्तार कर ली है। भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया में सक्रिय होकर विधायक देवसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किया मामला तूल पकड़ने लगा है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो के साथ एक भक्ति संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “नवरात्रि के चौथे दिन मैं दिव्य मां के तेजस्वी रूप मां कूष्मांडा को बार-बार […]

You May Like