फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेडिंग के तरीकों पर पुनर्विचार करेगा एनएसई

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि ऑप्शन और फ्यूचर ट्रेडिंग के तौर तरीकों पर एक्सचेंज पुनर्विचार कर रहा है।
श्री चौहान ने यहां उनके जीवन पर लिखी गई एक किताब के विमोचन के मौके पर यह बात कही। इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग में कई लोग पैसा गवां रहे हैं, ऐसे आंकड़े हैं मिले हैं। इसे देखते हुए इस बात पर पुनर्विचार किया जा रहा है कि इसके ट्रेडिंग के तौर तरीकों को बदलने की जरूरत है या नहीं।
इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा ,” हमारे घरों में सदियों से चाकू का इस्तेमाल हो रहा है लेकिन किसी बच्चे का हाथ कट जाने के डर से हम चाकू पर प्रतिबंध नहीं लगा देते हैं। घर में मां देखती है कि बच्चा चाकू तक न पहुंच सके। इसी तरह से हमें यह देखना है कि कौन इस तरह के इंस्ट्रूमेंट को हैंडल करने के लिए सक्षम है और कौन नहीं?” उन्होंने इस पर पूरी तरह प्रतिबंध के विचार को खारिज कर दिया।
‘आशीष चौहान : स्थितप्रज्ञ’ नाम की इस पुस्तक के लेखक डॉ मयूर शाह हैं। संस्मरण के रूप में पेश इस पुस्तक का विमोचन केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि वित्त राज्य मंत्री के तौर पर मुद्रा योजना की लांचिंग के समय उन्होंने आशीष चौहान क् योगदान को देखा है।
श्री चौहान ने बाद में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि 3000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाले भारत जैसे देश में इतना बड़ा स्टॉक एक्सचेंज होना अपने आप में किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इसका आकार 5.2 लाख करोड डॉलर है। यह देश के कुल धन का एक तिहाई हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा दिन भी होता है जब पूरी दुनिया में भी ट्रेडिंग का 50 प्रतिशत से अधिक एनएसई पर होता है।
पिछले 30 साल में एनसीसी की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1994 में जब एनएससी की शुरुआत हुई थी उस समय 10 लाख निवेशक थे जिनकी संख्या आज बढ़कर 12 करोड़ पर पहुंच गई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
डेरिवेटिव मार्केट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मार्केट धीरे-धीरे आकार में बड़ा होता जा रहा है।

Next Post

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण का उद्घाटन किया सीतारमण ने, निष्पक्षता का फोरम बताया

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) का बुधवार को औपचारिक रूप से शुभारंभ किया और विश्वास जताया कि चेयरमैन संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में इस पैनल की सभी 32 पीठों के सदस्य न्यायाधीकरण के प्रति देश […]

You May Like