भोपाल। बजरिया क्षेत्र में करंट की चपेट में आए एक मासूम की सोमवार को मौत हो गई. परिजन बेसुध की हालत में मासूम का इलाज कराने के लिए पहुंच थे. जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा मोहम्मद साहिल जिसकी उम्र महज 4 साल की थी. साहिल अपनी बहन साथ जब घर में ही छुपा छपाई खेल रहा था. इस दौरान साहिल जब छुपने के लिए घर में ही लगे कूलर के पीछ पहुंचा था. कूलर को हाथ लगाते ही साहिल की शरीर कंपन करने लगी. उसकी बहन ने इसकी जानकारी तुरंत ही परिजनों को दी. परिजन तुरंत ही साहिल को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे. जहां डाक्टरों ने चेक करते हुए साहिल को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. साहिल के पिता मोहम्मद शहजाद फल मंड़ी में काम करते हैं. तीन भाई बहनों में मासूम सहिल बड़ा बेटा था.
करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
