इटारसी होकर गुजरेगी बांद्रा से रीवा ट्रेन खंडवा,मदनमहल,कटनी, मैहर और सतना में रहेगा ठहराव

इटारसी। आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के त्यौहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, पश्चिम मध्य रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और रीवा के बीच एक विशेष अनारक्षित साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।

ट्रेन की समय सारणी

ट्रेन संख्या 09029 (बांद्रा टर्मिनस से रीवा) : यह ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर, 2025 तक हर गुरुवार को चलेगी। यह बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9:05 बजे इटारसी पहुंचेगी और शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे रीवा पहुँचेगी।

ट्रेन संख्या 09030 (रीवा से बांद्रा टर्मिनस) : यह ट्रेन 19 सितंबर से 28 नवंबर, 2025 तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह रीवा से सुबह 11 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 8:45 बजे इटारसी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 20 सामान्य श्रेणी के कोच, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

कहां-कहां रुकेगी यह ट्रेन?

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री इस विशेष ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 पर कॉल करके या ऑनलाइन वेबसाइट एनटीईएस से प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा यात्रियों को त्यौहारों के दौरान आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

Next Post

टूटी चद्दर के सहारे बरसते पानी में कराया शव का दाह संस्कार 

Sun Sep 21 , 2025
सीहोर।जिले के आष्टा तहसील के नानकपुर गांव से निकली यह तस्वीरें किसी का भी दिल दहला सकती है. वृद्ध महिला पार्वती बाई की अंत्येष्टि के समय आसमान से लगातार बरसते पानी ने सभी को विवश कर दिया. घुटनों तक कीचड़ से होकर ग्रामीण शव को श्मशान तक ले गए. वहां […]

You May Like