
सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ धौहनी विधानसभा के ब्लॉक मझौली के ग्राम अमहिया में फैले कालरा हैजा की स्थिति जांचने पहुंचे है कई दिनों से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त गंभीर स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त कर रहें थे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह जिला प्रशासन आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पहुंचकर स्पष्ट हो रहा है कि हैजा और कालरा फैला हुआ है और प्रशासन इस बीमारी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है जबकि इसी के कारण तीन लोगो की मृत्यु हो चुकी है,मृतकों में जगजाहिर यादव एवं उनकी पत्नी सोनवती यादव है, एक अन्य मृत्यु ग्राम कमचड़ निवासी फूलकली यादव कि हुई है जो कि ग्राम अमहिया गई हुई थी तो वहां लोगों के संपर्क में आने से उसकी मृत्यु हो गई । जिला प्रशासन फैली हैजा की बीमारी को स्वीकार करने को तैयार नहीं है समय रहते यदि प्रशासनिक अमला नहीं चेतता एवं उन गांव में कैंप लगा करके उक्त बीमारी की समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं किया जाता है तो यह और भयावह रूप धारण कर सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्वस्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए एवं इस बीमारी को और अधिक फैलने से रोकने के कारगर प्रयास किए जाएं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, संजय सिंह, विनोद जायसवाल, संस्कृति विश्वकर्मा, रामकृपाल यादव , रामभुवन सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी रहे।
