जीतू पटवारी का दावा : भाजपा में सीएम को हटाने का चल रहा बड़ा अभियान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि भाजपा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव क़ो हटाने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है, लेकिन इससे विचलित होकर वे अपना संयम और भाषा की मर्यादा न खोएं. उन्होंने अशोकनगर मे जिस भाषा का उपयोग किया उससे उनकी और मुख्यमंत्री दोनों की ही गरिमा गिरती है.

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष की भूमिका दी है इसलिए वे सरकार की वादाखिलाफ़ी के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे. मुख्यमंत्री सिर्फ बातें न करें बहनो क़ो तीन हजार रुपये महीने देने का वादा पूरा करें. यहां प्रेस से बात करते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि मोहन यादव ने कल अशोकनगर में जिन शब्दों का उपयोग किया वो शब्द एक मुख्यमंत्री पद की गरिमा क़ो गिराते हैं. उनकी शब्दावली आए दिन उनके व्यक्तिव को हानि पहुंचा रही है. मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि ये चप्पल की, जूतों की, ये चोरी की, ये नशे की, ऐसी भाषा आपको शोभा नहीं देती. आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं इसलिए पद की गरिमा रखना आपका दायित्व है.

पटवारी ने कहा कि हमें पता है कि आपने जो वादे किए हैं वो आप पूरे नहीं कर पाओगे, हमें ये भी पता है कि बीजेपी के अंदर आपको हटाने का आपके खिलाफ बहुत बड़ा अभियान चल रहा है. हम चाहते हैं आप तीन साल मुख्यमंत्री रहो, हम सच्चे और अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा खंड-खंड में है. 2028 का आगाज जिस दिन होगा सूपड़ा साफ हो जाएगा.

Next Post

बच्चों ने किले पर की सप्तमातृकाओं, योगिनी एवं अन्य देवी प्रतिमाओं की जीवंत चित्रकारी

Sun Sep 21 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर किले पर स्थित केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय गूजरी महल, ग्वालियर में “अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारणा के साथ जोड़ने” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ललित कला महाविद्यालय सहित शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने गूजरी महल ग्वालियर […]

You May Like