
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने मांडवा स्थित खंडहरनुमा मकान में दबिश देकर दो तस्करों को 334 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि टेंडर 2 मांडवा में मकान बी एल 5 में घेराबंदी कर सुमित यादव 20 वर्ष निवासी ब्लाक नम्बर बीएल 5 टेंडर 2 मांडवा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पांचों कार्टून एवं थेले में कुल 334 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये, रखे मिला। पूछताछ करने पर टेंडर 2 मांडवा निवासी रितिक छिपेल द्वारा शराब रखवाना जिसके एवज में रितिक द्वारा 300 रूपये देना बताया, आरोपी दीपक यादव की निशादेही पर आरोपी रितिक छिपेल 20 वर्ष निवासी ब्रजमोहन नगर माडंवा टेंडर 2 को अभिरक्षा लेकर पूछताछ करने पर सुमित यादव के घर उक्त शराब लाकर रखवाना बताया। आरोपी सुमित यादव के कब्जे से 334 पाव देशी शराब जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
