मास्टर प्लान सड़कों पर जलभराव न हो

इंदौर: नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने झोन 22 में सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने बसंत विहार, समर पार्क, निपानिया, पिपलिया कुमार, बाईपास आदि क्षेत्रों में सफाई, नाला टेपिंग व कचरा निस्तारण की स्थिति देखी. निपानिया स्थित मॉल के बाहर गंदगी मिलने पर सीएसआई व एनजीओ प्रतिनिधि को फटकार लगाई और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए.

पिपलिया कुमार में क्षतिग्रस्त पुलिया रेलिंग को दुरुस्त करने व समर पार्क कॉलोनी बगीचे में पाथवे बनाने के आदेश दिए. आयुक्त ने एडवांस एकेडमी से जम-जम चौराहा तक मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण कर जलभराव रोकने हेतु लेवलिंग व स्ट्रॉम वाटर लाइन की जानकारी ली. मेघदूत उपवन की सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए.

Next Post

हाईकोर्ट सिंगल बेंच ऑर्डर के खिलाफ डीबी में अपील दायर

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर:लगता है कि नायता मुंडला बस स्टैंड से बस ऑपरेटर बस नहीं चलाने की ठान चुके है. यहीं कारण है कि हाईकोर्ट सिंगल बेंच ऑर्डर के खिलाफ ऑपरेटरों ने डबल बेंच में रिट पिटीशन दायर कर दी है, जिसमें सोमवार को सुनवाई होगी.हाईकोर्ट की सिंगल बेंच न्यायधीश सुबोध अभ्यंकर ने […]

You May Like