ग्वालियर: कविवर स्वर्गीय बलवंत सिंह तोमर दद्दू स्मृति सम्मान से ग्वालियर के प्रतिष्ठित साहित्यकार माताप्रसाद शुक्ला को सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई का यह आयोजन शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय बाड़े पर आयोजित किया गया।
आयोजन में सम्मान समारोह समिति के सचिव मोहन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीति बेस ने शाल श्रीफल एवं पुष्प हार पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
सुनीति बेस की दो किताब प्रकाशित हुई है, चल पड़ी वादे सवा, मैं तुम्हारी वेणी हूं।
