गड़बड़ी: सहायक लेखाधिकारी की सेवा समाप्त, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद से पृथक और सीईओ पर भी कार्रवाई

अशोकनगर: शासकीय राशि का दुरुपयोग और राशि का आहरण कर स्वयं के खाते में डालने के मामले में कलेक्टर आदित्य सिंह ने कठोर कदम उठाए हैं। जनपद पंचायत अशोकनगर के सहायक लेखाधिकारी (मनरेगा) अनिल कुमार भारती की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रवीण सिंह रघुवंशी को पद से हटा दिया गया है।

20 अगस्त को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं उजागर कीं। पाया गया कि 15वें वित्त आयोग अंतर्गत ग्राम पंचायतों की राशि समय पर खर्च नहीं की गई और खाते में डम्प पड़ी रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए। साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल से नियम विरुद्ध भुगतान भी किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की चौथी किस्त का भुगतान हरिसिंह यादव को गलत तरीके से पंचायत दर्पण पोर्टल से किया गया, जबकि यह भुगतान सीधे आवास पोर्टल से होना चाहिए था।

इसी तरह पीएम आवास योजना के प्रशिक्षण मद की राशि 11,350 रुपए नियम विरुद्ध रूप से ऑपरेटर प्रवीण सिंह रघुवंशी के खाते में जमा की गई। कारण बताओ नोटिस के असंतोषजनक जवाब के बाद उन्हें सेवा से पृथक किया गया।कलेक्टर ने इस प्रकरण में जनपद पंचायत सीईओ शैलेन्द्र यादव से भी स्पष्टीकरण मांगा, जिसका जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। अब उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई प्रचलन में है।

Next Post

देवास में नवागत निगमायुक्त के आदेश से हंगामा, सत्तापक्ष के नेता भी विरोध में

Fri Sep 19 , 2025
देवास: नगर निगम देवास में नवागत निगमायुक्त दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सख्ती और अनुशासन को लेकर नए आदेश जारी किए। आदेशों का उद्देश्य नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। हालांकि, इन आदेशों के लागू होते ही विरोध के स्वर […]

You May Like