पूर्व कर्मचारी ने कंपनी खाते से की 30 लाख की ठगी

इंदौर: शहर की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर अपराध का खुलासा करते हुए कंपनी के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पे जॉस पेमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 30 लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली थी. कंपनी के निदेशक कुलदीप सिंह कालरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.जांच में सामने आया कि 29 मार्च को कंपनी के कर्मचारी कोमलचंद कुशवाह की आईडी को हैक कर एडमिन खाते तक पहुंच बनाई गई.

इसके बाद आरोपी ने करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाली कंपनी से 30 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए और क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाए. इसी तरह की धोखाधड़ी जून महीने में भी दोहराई गई.

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान निशांत सोनी निवासी सतना, हाल निवासी सिलिकॉन सिटी, इंदौर के रूप में की. निशांत पहले कंपनी में काम कर चुका था और उसने सिस्टम की जानकारी का दुरुपयोग कर ठगी की. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस और अन्य साइबर अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया का कहना है कि जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई, उनकी जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा रहा है.

Next Post

नहरों को अतिक्रमण मुक्त कर मरम्मत कराएं

Fri Sep 19 , 2025
सागर। अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी अधिकारी दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में सागर संभाग की विकास समीक्षा बैठक आयोजित हुई. उन्होंने निर्देश दिए कि नहरों को अतिक्रमण मुक्त कर उनकी मरम्मत कराई जाए तथा मुक्तिधामों तक सड़कों का निर्माण किया जाए. खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जेरा, […]

You May Like