किसानों और युवाओं से किए वादे अधूरे

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर, लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह, किसानों को गेहूं ₹2700 और धान ₹3100 प्रति क्विंटल देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार देने की घोषणा भी अधूरी रह गई है। राहुल राज ने फसल बीमा योजना की खामियों को गिनाते हुए कहा कि किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं, आंदोलन करने पर पुलिस की लाठियां खा रहे हैं और आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं।

Next Post

बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया बीडब्ल्यूडब्ल्यूए डे 2025, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Thu Sep 18 , 2025
नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (BWWA) ने आज बीडब्ल्यूडब्ल्यूए डे 2025 का आयोजन बीएसएफ सुविधा केंद्र, निजामुद्दीन में किया। इस अवसर पर बीडब्ल्यूडब्ल्यूए की उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 125 शहीद बीएसएफ कर्मियों की वीरांगनाओं, उनके परिजनों और […]

You May Like