रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, सात पैसे मजबूत

मुंबई, 16 सितंबर (वार्ता) रुपये में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह सात पैसे की बढ़त के साथ 88.09 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद तीन दिन में भारतीय मुद्रा 26 पैसे मजबूत हो चुकी है। इससे पहले, सोमवार को यह 10 पैसे मजबूत होकर 88.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज सुबह से ही तेजी रही। यह 11 पैसे मजबूत होकर 88.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह 88.16 रुपये प्रति डॉलर और 88.0150 रुपये प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहा। कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.09 रुपये प्रति डॉलर के भाव बिका।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.40 प्रतिशत की गिरावट से रुपये को मजबूती मिली। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में रही तेजी ने रुपये की बढ़त को सीमित रखा।

 

Next Post

कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में नौ वर्ष पूरे किये

Tue Sep 16 , 2025
मुंबई, 16 सितंबर (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिये हैं। ‘रा़ज़: रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2016 से ‘रा़ज़: रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति खरबंदा ने अपने करियर […]

You May Like