नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं, चीनी, खाद्य तेलों और ज्यादातर दालों में भी तेजी रही।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,849 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 22 रुपये महंगा हुआ और 2,795 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 15 रुपये बढ़कर 3,272 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 39 रुपये और चना दाल 26 रुपये महंगी हो गयी। मूंग दाल 10 रुपये मजबूत हुई। वहीं, मसूर दाल पांच रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।
बीते सप्ताह मूंगफली तेल 190 रुपये और पाम ऑयल 161 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 107 रुपये और वनस्पति की 105 रुपये बढ़ी। सोया तेल 87 रुपये और सूरजमुखी तेल 26 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त में रहा।
मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 15 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी 19 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
