शिवराज को किसानों की नहीं, प्रचार की चिंता, समस्याओं से मुंह मोड़ने वाले भगोड़े कृषि मंत्री: उमंग

अनूपपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को अनूपपुर में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला और उन्हें भगोड़ा कृषि मंत्री करार दिया। सिंघार ने कहा कि किसानों का बेटा होने के बावजूद शिवराज ने प्रदेश में खाद की किल्लत पर न तो कोई समीक्षा की और न ही मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। उल्टा वे पंजाब जाकर किसानों की तस्वीरें खिंचवाने और प्रचार करने में व्यस्त हैं।

सिंघार ने आरोप लगाया कि जब केंद्र सरकार खुद लोकसभा में स्वीकार कर चुकी है कि मध्य प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से यूरिया और डीएपी की उपलब्धता खपत से अधिक है, तब भी किसानों को खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है और उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा कारण सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी है।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार जैसा हो के नारे लगाए, जिस पर सिंघार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मुख्यमंत्री बनना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

Next Post

पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 1 की मौत

Mon Sep 15 , 2025
उज्जैन। वन विभाग की डबरी से पत्थरों की ट्रैक्टर ट्राली भरकर ग्राम नागपुर की ओर जा रही थी। चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की दबाने पर मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि नागपुर में रहने वाला गणेश पिता खेमा जी […]

You May Like