सब्बल के हमले में महिला घायल 

सीधी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम हड़बड़ो पूर्व में बारी लगाने के विवाद में सब्बल से किए गए हमले में एक महिला के सिर में गहरी चोंटे आने से वह घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तत्संंबंध में घायल महिला के पुत्र इंद्रबहादुर कुशवाहा पिता स्व. रविराज कुशवाहा ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे नीलू कुशवाहा के घर के सामने हमारे पट्टे की जमीन में दिनेश कुशवाहा बल्ली गाडक़र रूंध रहा था। उसके साथ में गणेश कुशवाहा और रामचंद्र कुशवाहा भी था। जानकारी मिलने पर उसकी मां गुलाबकली कुशवाहा मौके पर पहुंची और बल्ली गाडऩे का विरोध किया। इसी बात पर दिनेश कुशवाहा गाली-गलौच करने लगा। जब उसे मना किया गया तो आरोपी सब्बल से गुलाबकली के सिर पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। साथ ही मारपीट में महिला के सिर, आंख के बगल में, दाएं हांथ, पैर एवं शरीर के अन्य भागों में भी चोटें आई हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी दिनेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Post

रेल्वे ट्रैक पार करते समय भालू की मौत

Mon Sep 15 , 2025
उमरिया। सामान्य वन मंडल के घुनघुटी परिक्षेत्र में सोमवार को एक घटना सामने आई। रेल ट्रैक पार करते समय एक भालू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच […]

You May Like