जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार 26 मई को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3:40 बजे नरसिंहपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कोकिला रिसॉर्ट के समीप निर्मित हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:55 बजे विराट हॉस्पिस, 4:45 बजे राइट टाऊन स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ एवं शाम 5:30 बजे सेठ गोविंददास चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शाम 6:15 बजे स्टेट प्लेन द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।
