शासन की प्रक्रिया में पहली बार युवाओं को मिल रही भागीदारी : रेखा

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार शासन की प्रक्रिया में युवाओं को सीधी भागीदारी दी जा रही है।
श्रीमती गुप्ता ने विकसित भारत सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ करने के बाद सोमवार को कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे नौ हज़ार छात्रों ने आवेदन किया जिसमें से 87 युवाओं को दिल्ली सरकार के साथ काम करने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि आज से तीन नहीं तक दिल्ली सरकार के साथ ये छात्र इंटर्नशिप करेंगे।
उन्होंने कहा मुझे ख़ुशी है कि पहली बार दिल्ली सरकार ने इस प्रकार की पहल की है जिसमें ये युवा दिल्ली सरकार को नई सोच और नई तकनीक के साथ जोड़ेंगे। इस प्रकार की पहले सरकारों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम किए भी तो उसमें केवल अपना राजनीतिक एजेंडा को आगे रखा और अपने लोगों को लाभ पहुंचाया गया था लेकिन इस बार पारदर्शी तरीके से भर्ती की गई है जिसमें युवा सरकार के साथ जुड़कर विकसित दिल्ली बनायेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब शासन की प्रक्रिया में युवा माइंड्स को इतनी सीधी भागीदारी दी जा रही है। विकसित भारत सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम भविष्य के नीति-निर्माताओं को तैयार करने और लोकतंत्र को और जीवंत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम इंटर्नशिप योजना से प्रेरित है और शासन व्यवस्था में युवा सोच को शामिल करने की नवीन पहल है। तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद चयनित युवाओं को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में तीन महीने की पेड इंटर्नशिप मिलेगी। यहाँ अधिकारियों के साथ काम करते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझेंगे और अपने सुझाव भी दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ने के लिए समर्पित है।

Next Post

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013' के दायरे में राजनीतिक दलों को लाने की याचिका खारिज

Mon Sep 15 , 2025
नई दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013’ के दायरे में राजनीतिक दलों को लाने की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति अतुल एस चंदुरकर […]

You May Like