
भोपाल। महालक्ष्मी व्रत के अवसर पर रविवार को शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। महिलाएं पूजन सामग्री, श्रृंगार वस्तुएं, वस्त्र और गृह उपयोगी सामान की खरीदारी करती नजर आईं। परंपरागत रूप से महालक्ष्मी व्रत पर महिलाएं मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करती हैं और परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की चहल कदमी दिखी।
