नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के बाद स्कोडा ऑटो इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम 3.28 लाख रुपये तक घटाने की घोषणा की है।
कंपनी ने बुधवार को बताया कि जीएसटी सुधार 22 सितंबर से प्रभावी होंगे और उसी दिन से नयी कीमतें लागू हो जायेंगी। कोडिएक की कीमत में 3,28,267 रुपये तक, कायलेक में 1,19,295 रुपये तक, कुशाक में 65,828 रुपये तक और स्लेविया की कीमत में 63,207 रुपये तक की कटौती की गयी है। इसके साथ ही कंपनी ने 21 सितंबर तक ग्राहकों को विशेष छूट देने की घोषणा की है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने नये जीएसटी ढांचे की सराहना करते हुये कहा कि इससे उद्योग और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा।
Next Post
एयर इंडिया का एयर अस्ताना के साथ कोड शेयर समझौता
Wed Sep 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने कजाकिस्तान की प्रमुख एयरलाइंस एयर अस्ताना के साथ कोड शेयर समझौता किया है। एयर इंडिया ने बुधवार को बताया कि इस समझौते से दोनों एयरलाइंस के यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। इसका मतलब है कि […]

You May Like
-
9 months ago
आर्यदान शौकत के समर्पण की जीत: प्रियंका
-
12 months ago
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला, पति की मौत
