इराक में अपहृत इज़रायली-रूसी छात्रा रिहा : नेतन्याहू

यरूशलम 10 सितंबर (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि 2023 में शोध के दौरान इराक में अपहृत एक इज़रायली-रूसी शोधार्थी छात्रा को रिहा कर दिया गया है।
श्री नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि एलिजाबेथ त्सुर्कोव की रिहाई “महीनों की टीम वर्क” के बाद हुई है और रिहाई के बाद उन्होंने छात्रा के परिवार से बात की थी।
उन्होंने कहा, “हम तब तक पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ते रहेंगे जब तक कि हम अपने सभी बंधकों, जीवित और मृत, दोनों को वापस घर नहीं ले आते।”
सरकारी कान टीवी के अनुसार इज़रायल ने छात्रा की रिहाई के बदले में किसी भी कैदी को रिहा नहीं किया और न ही कोई रियायत दी।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा था कि छात्रा त्सुर्कोव को रिहा कर दिया गया है और वह “अब बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास में सुरक्षित है।”
श्री नेतन्याहू के तत्कालीन कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रिंसटन विश्वविद्यालय की छात्रा 38 वर्षीय त्सुर्कोव का 2023 में इराकी शिया मिलिशिया, कताइब हिज़्बुल्लाह द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

Next Post

अमेरिका भारत के साथ व्यापार वार्ता को लेकर इच्छुक

Wed Sep 10 , 2025
वाशिंगटन/नयी दिल्ली 10 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत फिर से शुरू करेंगे और इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने की इच्छा जताई। अमेरिका की ओर से भारत पर […]

You May Like