जिले में 5 डबल लॉक केन्द्रों तथा 37 समितियों से बांटी जा रही खाद

रीवा:जिले में पिछले एक सप्ताह से खाद की नियमित आपूर्ति हो रही है. इस समय विशेष रूप से यूरिया खाद की मांग है. यूरिया खाद की तीन रैक पहुंचने के बाद सहकारी समितियों, डबल लॉक वितरण केन्द्रों तथा निजी खाद विक्रेताओं द्वारा इसका वितरण किया जा रहा है. प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि 9 सितम्बर को 5 विपणन संघ के डबल लॉक सेंटर करहिया मण्डी रीवा, उमरी, चाकघाट, गुढ़ और जवा में तथा 37 सहकारी समितियों एवं दो इफको बाजार वितरण केन्द्रों से भी खाद का वितरण किया गया.

करहिया मण्डी में लगभग दो हजार किसान खाद के लिए पहुंचे थे. यहाँ 1600 किसानों को अगले दो दिनों में खाद प्राप्त करने के लिए टोकन वितरित किए गए हैं. किसानों को शेड में बैठाकर क्रमश: टोकन प्रदान किए गए हैं. बुधवार को भी डबल लाक केन्द्रो से खाद का वितरण किया जा रहा है और अभी यूरिया की एक रैक गुरूवार की रात रीवा आ रही है. पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और सभी जगह खाद का वितरण कराया जा रहा है

Next Post

ट्रेन से टकराकर महिला की मौत

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर: डबरा सिटी पुलिस को ठाकुर बाबा नहर के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव क्षत–विक्षत हालत में मिला है। महिला की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल है। महिला ने काले रंग की साड़ी और काले […]

You May Like