आरटीओ ने 21 ऑटो और एक स्कूल बस की जब्त

नर्मदापुरम: शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार सुबह औचक जांच अभियान चलाया। आरटीओ रिंकू शर्मा ने कुलामढ़ी रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए 21 ऑटो जब्त किए। इनमें से कई ऑटो क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रहे थे और कुछ बिना वैध कागजात के पाए गए। कई ऑटो में बच्चों को बैठाने के लिए अतिरिक्त पट्टियां भी लगाई गई थीं, जिन्हें हटवाया गया।

जांच के दौरान स्प्रिंगडेल्स स्कूल की एक बस बिना फिटनेस, पीयूसी और परमिट के संचालन करते हुए मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। आरटीओ ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग न करने का शपथपत्र भी भरवाया। विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

Next Post

हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो ठप कर देंगे सारे काम

Wed Sep 10 , 2025
सीहोर:ऑनलाईन से संबंधित शिक्षा विभाग के सारे काम रूकने वाले हैं. क्योंकि आउटसोर्स डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर जाने वाले हैं.हाईस्कूल हायरसैकड्री स्कूलों के आउटसोर्स डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर को बीते माह माह से सैलरी नहीं मिली है. खास बात यह है की बजट जारी होने के बावजूद शिक्षा […]

You May Like