हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो ठप कर देंगे सारे काम

सीहोर:ऑनलाईन से संबंधित शिक्षा विभाग के सारे काम रूकने वाले हैं. क्योंकि आउटसोर्स डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर जाने वाले हैं.हाईस्कूल हायरसैकड्री स्कूलों के आउटसोर्स डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर को बीते माह माह से सैलरी नहीं मिली है. खास बात यह है की बजट जारी होने के बावजूद शिक्षा विभाग डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटरों सैलरी नही दे रहा है.

क्योंकि शिक्षा विभाग ने डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर की सैलरी बजट को अन्य स्थानों पर खर्च कर दिया है. आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सतीष हरियाले के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में जिले भर में कार्ररत डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर बालागुरू को परेशानियों से अवगत कराया और समस्या का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के फैसले को भी बताया.

डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि शिक्षा विभाग के शासकीय उन्नयन शाला हाई स्कूल एवं हायर सैकण्ड्री स्कूल में आउटसोर्स अंतर्गत हमें रखा गया है. माह अप्रैल से अबतक वेतन का भुगतान विभाग ने नहीं किया है. जबकि लोक शिक्षण संचानालय भोपाल का संदर्भित पर कमांक 02 के द्वारा माह मार्च अप्रैल मई एवं माह जून जुलाई अगस्त माह के वेतन भुगतान की राशि जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ट्रेजरी में कर दिया गया है.

सैलरी आवंटन राशि मिलने के बाद भी डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटरों को भुगतान नहीं किया गया है.बीते पांच माह से सैलरी नहीं मिलने के कारण डांटा एन्ट्री ऑपरेटरों की पारिवारिक ंआर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है. ज्ञापन देने वालों में डाटा एन्ट्री कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश हरियाले, अरविन्द वीर, विनोद पटेल, सुनील साहू ठाकुर, अभिषेक साहू, पवन साहू, बलराम वर्मा, विजय सिंह, लोकेंद्र पवार, हरि नारायण कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाह, विकास लावेरी, सचिन धावरे, ब्रजेश पंवार, शुभम पैठारी, अमित कीर, देवेन्द्र कुमार, बलराम कुशवाहा, अरुण धनबारे, सुरेश, धर्मेद्र गौर, सुनील ठकुर आदि शामिल थे.

Next Post

बेटियों की शिक्षा में सहायक साबित होगी साईकिल

Wed Sep 10 , 2025
सीहोर:पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी पात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया.इस अवसर पर विधायक सुदेश राय एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री […]

You May Like