धर्मांतरण और दबाव बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। पुलिस ने धर्मांतरण का दबाव बनाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी रफीक खान पिता इकबाल खान, निवासी सुदामापुरी, शादी से इंकार करने पर लगातार परेशान कर रहा था। 2 सितंबर 2025 को उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

थाना पदमनगर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अप.क्र. 236/25 दर्ज कर विभिन्न धाराओं सहित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी व सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में आरोपी को हिरासत में लिया गया।

डीएसपी अजाक महेश कुमार दुबे ने विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार कर 9 सितंबर 2025 को विशेष न्यायालय खंडवा में पेश किया। कार्रवाई में डीएसपी महेश कुमार दुबे, थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, निरीक्षक सुलोचना गेहलोद, आरक्षक आनंद और दीपेश की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

बाल अधिकार संरक्षण को लेकर निरीक्षण व बैठक

Tue Sep 9 , 2025
सतना। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने मंगलवार को सेवा भारती (मातृछाया) और सरस्वती आवासीय विद्यापीठ उतैली का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने मोबाइल से दूरी, खेलों को महत्व देने और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी साझा की। सर्किट हाउस में आयोजित अंतरविभागीय […]

You May Like