इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर संभावित हमले से पहले लोगों को शहर खाली करने का आदेश दिया

यरूशलम, 09 सितंबर (वार्ता) इजरायली सेना ने मंगलवार को गाजा शहर में एक बड़े हमले से पहले शहर खाली करने का आदेश दिया और यह चेतावनी भी दी कि जो लोग बचे हैं उन्हें गंभीर खतरा है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने एक्स पर लिखा, “सेना इस क्षेत्र में पूरी ताकत से कार्रवाई करेगी। लगभग 10 लाख निवासियों से दक्षिण में अल-मवासी की ओर जाने का आग्रह किया गया है जिसे इजरायल ने मानवीय क्षेत्र घोषित किया है।

अद्राई ने कहा, “शहर में रहना बेहद खतरनाक है।”

इजरायल ने यह आदेश हमास द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से पेश किए गये नये गाजा युद्धविराम प्रस्ताव के बाद बातचीत शुरू करने के लिए तैयार होने की घोषणा के एक दिन बाद दिया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायली बलों ने हाल के दिनों में 10 से अधिक बहुमंजिला इमारतों को नष्ट कर दिया है।हमास पर आरोप है कि उसने इजरायली सैनिकों की निगरानी के लिए इनमें निगरानी कैमरे लगवाये थे।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों इजराइली हमलों में 67 लोग मारे गए और 320 घायल हुये हैं।

Next Post

कई देशों और संरा ने नेपाल में जेन जेड़ के विरोध प्रदर्शनों में हुयी हिंसा और मौतों पर किया दुख व्यक्त

Tue Sep 9 , 2025
काठमांडू, 09 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका ने नेपाल में जेन जेड़ के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। एक संयुक्त बयान में इन देशों ने कहा, “हम काठमांडू और नेपाल के अन्य हिस्सों में […]

You May Like

मनोरंजन