राज्य स्तरीय कराटे में रिया द्विवेदी का चयन 

सीधी। शहर के श्रीगणेश हायर सेकेण्ड्री स्कूल अमहा में इंग्लिश मीडियम में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत रिया द्विवेदी का स्टेट लेवल में कराटे प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो कि वह अब ग्वालियर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगी। मालूम हो कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता रीवा में आयोजित हुई थी। जिसमें रिया द्विवेदी कराटे में विजय हांसिल कर विद्यालय एवं अपने परिवार का हौंसला बुलंद किए हैं।

विद्यालय में अध्यययनरत रहते हुए रिया के हौंसला बुलंद करने के लिए बाक्सिंग एवं कराटे संघ के कोच माखन मिश्रा लगातार बेटी को हौंसला बुलंद करते रहे हैं। पत्रकार जगन्नाथ द्विवेदी की पुत्री रिया द्विवेदी के इस चयन पर उन्होने श्रीगणेश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर नीरज शर्मा, श्रीगणेश स्कूल अमहा के प्राचार्य जेएन मिश्रा एवं कोच माखन मिश्रा सहित समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।

Next Post

संयुक्त टीम ने अवैध नर्सिंग होम एवं क्लीनिक को किया सील

Mon Sep 8 , 2025
सीधी। संयुक्त टीम ने आज छापा मार कार्यवाही करते हुए मझौली नगर में संचालित अवैध नर्सिंग होम और कुशमी तहसील के उमरिया में संचालित अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज कार्यवाही करते हुए मझौली मेन मार्केट में कई वर्षों से संजीवनी […]

You May Like

Play sound