इंग्लैंड को व्यस्त कार्यक्रम से निपटने के तरीके खोजने होंगे: मैकुलम

लंदन 04 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि टीम को अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से बेहतर तरीके से निपटना सीखना होगा।
बेन डकेट, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक इस गर्मी में अब तक इंग्लैंड के 15 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार मौजूद रहे हैं, और सभी ने अगस्त में द हंड्रेड में खेला। तीनों खिलाड़ी अगले हफ्ते आयरलैंड के संक्षिप्त दौरे पर नहीं जायेंगे। इन बल्लेबाजों को एक अतिरिक्त हफ्ते के आराम की सलाह दी है ताकि वे व्यस्त सर्दियों से पहले ‘तरोताजा’ हो सकें।
डकेट और स्मिथ विश्व कप से छह महीने से भी कम समय पहले लगातार अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे, जबकि बेहतर योजना के तहत उन्हें एकदिवसीय सीरीज से बाहर रखा जा सकता था। उनकी अनुपस्थिति में, फिल साल्ट ‘जो पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड के हालिया अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में नहीं खेल पाए थे’ टॉम बैंटन या विल जैक्स के साथ पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगें।
इंग्लैंड की सांत्वना जीत के बाद मैकुलम ने कहा, “यह कार्यक्रम आदर्श नहीं है। यह ऐसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है, इसलिए हमें इससे निपटने के तरीके ढूंढने होंगे… हमें ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिससे हम इस बार की तुलना में अधिक तेजी से काम शुरू कर सकें।”

Next Post

MP में IPS अधिकारियों के तबादले, मयंक अवस्थी धार और राजीव मिश्रा अशोक नगर के SP होंगे

Mon Sep 8 , 2025
भोपाल। राज्य सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अशोकनगर और धार के एसपी बदले गए है। मयंक अवस्थी को धार और राजीव कुमार मिश्रा को अशोक नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।पूरी सूची इस प्रकार है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like