प्रेस करते समय महिला को लगा करंट, मौत

सिंगरौली: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुड़ में बिजली करंट लगने से एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं मृतिका की सास को भी करंट का झटका लगने से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार ग्राम बड़कुड़ निवासी नारेन्द्र द्विवेदी की पत्नी प्रतिभा द्विवेदी उम्र 25 वर्ष आज दिन बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे कमरे में प्रेस कर रही थी।

इस दौरान प्रेस के लीड कहीं कटी थी, कटा हुआ तार उनके हाथ में टच हो गया। जैसे ही झटका लगा, पूरा बोर्ड एवं तार उनके कंधे पर आकर फंस गया। चीख-पुकार नारेन्द्र की मॉ बचाने के लिए पहुंची और उन्हें करंट का झटका लगा। बाद में वे संभलते हुये वे कपड़े से प्रतिभा के ऊपर से हटाई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी लाया गया।लेकिन उपचार के दौरान प्रतिभा की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना पुलिस तक नही पहुंची थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

Next Post

शिवपुरी में चलते ट्रक में लगी आग, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू

Thu Sep 4 , 2025
शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरगुवा के पास नेशनल हाइवे पर पुणे से लखनऊ जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के टायर में आग लगने की सूचना अन्य वाहन चालकों ने ट्रक ड्राइवर को दी।सूचना मिलते ही ड्राइवर और क्लीनर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।