पिता ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

बुरहानपुर । थाना शिकारपुरा बुरहानपुर अंतर्गत ग्राम जैनाबाद में एक पिता ने अपने आदतन शराबी बेटे के मध्य हुवे विवाद में खेत में उपयोगी दराती से वार कर हत्या कर दी। घटना दिनांक 02/09/25 के करीबन शाम 7/30 बजे की ग्राम जैनाबाद जयसिंहपुरा की

बात है, फरियादी थाने पर हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मै घटना दिनांक को अपने घर पर था, तभी घर के बाहर कुछ चिल्ला चोट की आवाज आई, मै आवाज सुनकर बाहर निकला और देखा कि, मेरा बडा भाई धनसिह कुशवाह और भतिजा जयेश कुशवाह आपस मे विवाद कर झुमा झटकी कर रहे थे। जो भतिजा जयेश शराब के नशे मे अपने पिता धनसिह को गाली गलोच कर रहा था और कहने लगा तुम मुझे बहुत परेशान करते हो और मुझे घर आने जाने मे रोक टोक करते रहते हो। जो जयेश ने एकाएक पास मे पडी ईट उठाकर अपने पिता धनसिह के सिर में मार दी। जिससे धनसिह कुशवाह को अत्यधिक गुस्सा आ गया फिर धनसिह कहने लगा कि तुम हमेशा शराब पीकर बाहर रहते हो, घर आने जाने का ठिकाना नही है। मै तुम्हे नही छोडूगा। और फिर धनसिह ने पास मे पडी बख्खी (दराती) से जान से मारने की नियत से जयेश कुशवाह को दाहिने जांघ के उपर दराती मारी जो गंभीर चोट, गुप्तांग के नीचे, कमर मे पिछे तरफ एवं दाहिने हाथ की कलाई मे दराती से चोट पहुचायी। जिससे कटकर काफी मात्रा मे खून निकलने लगा, जयेश कुशवाह को जिला अस्पताल बुरहानपुर ईलाज हेतू ले गये। जहा जयेश कुशवाह की ईलाज के दौरान मृत्यू हो गई। आरोपी पिता धन सिंह को शिकारपुर पुलिस द्वारा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जिसके विरुद्ध थाना शिकारपुर पर अपराध क्रमांक 272/25 भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) का केस दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

MYH में चूहे, दो दिन में दो नवजातों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट, सरकार ने बनाई हाईलेवल कमेटी

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती एक और नवजात की बुधवार को मौत हो गई, दो दिन में यहां दो मासूम दम तोड़ चुके हैं. दोनों ही बच्चों के हाथ-पैर चूहों ने कुतर […]

You May Like