कांग्रेस पार्टी की मोहब्बत की दुकान फर्जीवाड़े और फरेब का बाजार है: भाजपा

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर दो वोटर कार्ड के आरोप लगाने के बाद उनकी पत्नी पर भी दो वोटर कार्ड रखने आरोप लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जो अपने को मोहब्बत की दुकान कहती है, असल में फर्जीवाड़े और फरेब का बाजार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा सिर्फ जनता को भरमाने के लिए की गयी थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता श्री खेड़ा के पास दो-दो ईपीआईसी कार्ड मिलने के बाद उनकी पत्नी 2023 में 60 खैरताबाद विधानसभा तेलंगाना में उम्मीदवार थीं, उनके पास भी दो ईपीआईंसी कार्ड मिले हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री नीलिमा के पास नयी दिल्ली का भी एक ईपीआईंसी कार्ड भी है।

सुश्री इल्मी ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं इटली की नागरिक होने के बाद भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आप को 1980 में वोटर लिस्ट में शामिल किया था यानी की वह भारतीय नागरिक बाद में बनीं, वोटर लिस्ट में उनका नाम पहले शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे लोकतंत्र से मतलब नहीं है, उसे वोट छलावे से मतलब है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हम मांग करते हैं, चुनाव आयोग इसकी उच्च स्तरीय जांच करे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

 

 

 

Next Post

भारत को यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते में जर्मनी के समर्थन की उम्मीद

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही तनातनी के बीच भारत ने यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए जर्मनी से सहयोग की उम्मीद जताई है। भारत की यात्रा पर आए जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वेडफुल के साथ […]

You May Like