EPFO जल्द ही अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च करने वाला है। इस नई सेवा को पहले जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई है।
केंद्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर तय की है। यह ब्याज हर महीने अकाउंट की क्लोजिंग बैलेंस पर जोड़कर साल में एक बार आपके खाते में जमा होता है। लेकिन, अगर आपका ईपीएएफ अकाउंट लगातार 36 महीने तक इनएक्टिव रहता है यानी कि उस खाते में कोई भी जमा या निकासी नहीं होता, तो उस खाते पर ब्याज देना बंद हो जाएगा। EPFO ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 27 अगस्त 2025 को यह स्पष्ट कर चुका है।
EPFO के अनुसार, एक खाता तब इनएक्टिव माना जाता है जब उसमें ब्याज क्रेडिट को छोड़कर तीन साल तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं होती। सबसे खास बात यह है कि रिटायरमेंट के बाद EPF अकाउंट केवल 3 साल तक एक्टिव रहता है।
