जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत बल्देवबाग में चैकिंग के दौरान गुरूवार को पुलिस ने पूर्व महापौर, भाजपा नेता को रोक लिया इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता के साथ झूमाझपटी के साथ आरक्षक ने मारपीट कर चोटिल कर दिया।
जिसके बाद बवाल मच गया और मामला गरमा गया और जनप्रनिधियों के साथ समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए मौके पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। देर रात करीब 11:32 बजे तक आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रभात साहू गुरूवार रात्रि अपने टूव्हीलर से कही जा रहे थे वह जब बल्देबाग चौक पहुंचे तो वहां पुलिस चैकिंग लगी थी। ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता कर दी पुलिस और पूर्व महापौर के बीच तनातनी और धक्कामुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। नौबत हाथापाई तक पहुंची। आरोप है कि आरक्षक ने पूर्व महापौर के साथ मारपीट की है। जिसके बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और भारी पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ गया। हंगामे के चलते मार्ग में घंटों जाम की स्थिति भी निर्मित रही।
सांसद, विधायक पहुंचे, समर्थकों ने की नारेबाजी
जानकारी लगते ही सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पाण्डे समेत बड़ी संख्या मेें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन समर्थक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सस्पेंड की मांग पर अड़े
भाजपा कार्यकर्ता संबंधित पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाए वरना उग्र आंदोलन होगा। देर रात तक पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा चलती रही।
इनका कहना है
चैकिंग के दौरान विवाद हुआ है। पूर्व महापौर ने आरक्षक पर मारपीट, अभद्रता का आरोप लगाया है। जिसके चलते प्रभात साहू को चोटें आ गई। आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही है इसके साथ ही आगे अब विभागीय कार्रवाई होगी।
आयुष गुप्ता, एएसपी, सिटी
