झपटमारी गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

सतना: झपटमारी करने वाली गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चीन गए मोबाइल के साथ नशीली दवा और बाइक भी बरामद की गई।
थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की गई तो पांच लड़के एक मोटरसायकल के पास खड़े दिखे, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर प्रत्येक आरोपियो की जेब से 4-4 शीशी नशीली दवा बरामद की गई । पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वे एकसाथ मिलकर रहते है एवं सूनसान इलाको में राहजनी लूटपाट, चोरी करते है एवं पांचो लोग बाइक से घूम कर फुटकर नशीली दवा के ग्राहक को खोजकर बिक्री करते है। जिसके चलते झपटकर छीना गया मोबाईल तथा उपयोग मे लाई गई मोटरसायकल को जप्त कर लिया गया। आरोपियों की पहचान राम वंशकार 19 वर्ष देवेन्द्र बसोर 19 वर्ष, अमर सिह गोंड 19 वर्ष, लल्ली बसोर 18 वर्ष और आकाश विश्वकर्मा 19 वर्ष निवासी रिंकू सभी निवासी आईटीआई बसोर बस्ती के तौर पर हुई।

Next Post

अस्पताल में मारपीट: आरएमओ और सहायक प्रबंधक करेंगे जांच

Tue Sep 2 , 2025
सतना: जिला चिकित्सालय के वार्ड 4 में पदस्थ वार्ड आया द्वारा प्रसूता के परिजन से दो हजार रु मांगने और न देने पर चप्पल लेकर मारने दौड़ने के मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन डॉ मनोज शुक्ला द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।जारी आदेश के […]

You May Like