ग्वालियर:आज 31अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मोहन यादव के ग्वालियर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाये रखने के लिये यातायात को डायवर्ड किया गया है। सुव्यवस्थित यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग डायवर्सन प्लान निम्नानुसार है:-
* व्हीव्हीआईपी भ्रमण के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनो का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* रूट: एयरपोर्ट से गोला का मंदिर चौराहा, महाराजागेट तिराहा, सूर्यनमस्कार तिराहा से कृषि विश्वविद्यालय, आकाशवाणी तिराहा, होटल तानसेन तिराहा, परशुराम तिराहा, विवेकानंद थाटीपुर, सुरेशनगर तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, होटल तानसेन तिराहा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजमाता चौराहा से जीवाजी विश्वविद्यालय तक एवं पुनः उपरोक्त मार्ग का उपयोग कर एयरपोर्ट प्रस्तावित है।
* व्हीआईपी भ्रमण दौरान अल्कापुरी तिराहा एजी पुल की ओर से राजमाता चौराहे की ओ आने वाला यातायात पूर्णतः डायवर्टेड रहेगा। अल्कापुरी की ओर से चेतकपुरी/लश्कर की ओर जाने वाले वाहन अल्कापुरी से मेट्रो टावस से राजिस्टयर कार्यालय रोड़ से नया नीडम ब्रिज से नाका चन्द्रवदनी होते हुये जा सकेगें एवं एजी पुल की ओर से मुरार थाटीपुर सिटी सेंटर क ओर जाने वाले वाहन एजी पुल के नीचे से बसंत बिहार एलआईसी नया नीडम ब्रिज से स्टेशन बजारिया होते हुये जा सकेगें।
* व्हीआईपी भ्रमण दौरान नया पुल पड़ाव की ओर से थाटीपुर गोले का मंदिर मुरार की ओर जाने वाले वाहन नये पुल पड़ाव से रेल्वे स्टेशन बजरिया होते हुये गोले का मंदिर, थाटीपुर, मुरार की ओर जा सकेगें।
* व्हीआईपी भ्रमण दौरान थाटीपुर मुरार की ओर से परशुराम तिराहा आकाशवाणी, तानसेन होते हुये बस स्टेण्ड रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन सुरेश नगर तिराहे से विवेक चिहार होते हुये दुल्ल्पुर तिराहा, सूर्यनमस्कार, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन तिराहा होते हुये जा सकेगें।
जिला प्रशासन ने आम जन से अनुरोध किया है कि व्हीव्हीआईपी भ्रमण में असुविधा से बचने के लिए उपरोक्तानुसार परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।
