जम्मू-कश्मीर के रियासी, रामबन में बादल फटने, भूस्खलन की घटना में सात लोग दबे, चार की मौत

जम्मू, 30 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक लापता है वहीं रियासी जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए हैं।

अधिकारियों ने यहां शनिवार को बताया कि रामबन के राजगढ़ इलाके में बादल फटने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “अभी रामबन के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मोहम्मद अलियास खान से बात की। राजगढ़ इलाके में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांचवा व्यक्ति लापता है जिसकी खोज जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।“

इस बीच, रियासी जिले के माहोरे इलाके में भूस्खलन होने से एक घर ध्वस्त होने की रिपोर्ट मिली है।

अधिकारियों के अनुसार, मलबे में दबे सात लोगों में एक दंपत्ति और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

26 करोड़ की लागत से होगा गोपालगंज के हरखुआ-ख्वाजेपुर पथ का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण : सम्राट

Sat Aug 30 , 2025
पटना, 30 अगस्त (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बताया कि गोपालगंज जिले में हरखुआ-ख्वाजेपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा 26 करोड़ 18 लाख 62 हजार रुपये की लागत […]

You May Like