मैहर में पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 16 रिक्त पदों पर नई तैनाती के साथ बदले प्रभार

सतना: मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बड़ी सर्जरी करते हुए प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर कई थानों और चौकियों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक कुलदीप को रक्षित केंद्र मैहर से थाना कोतवाली में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक ईश्वर प्रताप को रक्षित केंद्र मैहर में नियुक्त किया गया है।

प्रधान आरक्षक रमेश श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र मैहर से देवीजी चौकी में भेजा गया है। यातायात विभाग में प्रधान आरक्षक नरसिंह शर्मा की नियुक्ति की गई है। थाना बदेरा में प्रधान आरक्षक धर्मराज सिंह को तैनात किया गया है। आरक्षक दिलीप ओझा को थाना बदेरा से थाना अमदरा में स्थानांतरित किया गया है। थाना अमदरा में आरक्षक अनिल यादव और सुरेश कोल को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कोतवाली में आरक्षक रोहित तिवारी और देवीजी चौकी में आरक्षक रश्मि त्रिपाठी को तैनात किया गया है। देवीजी चौकी में आरक्षक संजूल तिवारी को भी नई तैनाती मिली है।थाना अमरपाटन में आरक्षक शिवेंद्र द्विवेदी और पुष्पराज मिश्र को नियुक्त किया गया है। थाना ताला में आरक्षक राहुल दुबे और रजनीश पांडेय को तैनात किया गया है। सीएसपी कार्यालय में आरक्षक अजय पांडेय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

इज़रायल ने गाजा शहर को 'खतरनाक युद्ध क्षेत्र' घोषित किया, दो बंधकों के अवशेष बरामद

Sat Aug 30 , 2025
यरुशलम, 30 अगस्त (वार्ता) इज़रायल की सेना ने एक बड़े हमले से पहले गाजा शहर को “खतरनाक युद्ध क्षेत्र” घोषित कर दिया है। शुक्रवार को गाजा में एक बंधक का शव और दूसरे के अवशेष बरामद किए गए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल ने कहा है कि गाजा शहर […]

You May Like