
इटारसी। जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी जो की जीनियस प्लेनेट स्कूल संचालित करती है के द्वारा कल 29 अगस्त को सुबह 11 बजे खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों में अपनी सहभागिता देने वाले खिलाड़ी, कोच एवं प्रमोटर का जीनियस प्लेनेट स्कूल सभागार में सम्मान किया जाएगाl उक्त जानकारी देते हुए संस्था संचालक जाफर सिद्दीकी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में दीपक परदेसी, अशीष मालवीय, सुनील जैन, चेतन राजपूत, अश्वनी मालवीय, जगदीश जुनानिया, जैद खान, सुंदरम राजावत, विनीत यादव, समीक्षा सराठे, सनी सेन, मोती सिंह राजपूत तथा कबड्डी को शानदार रूप से आयोजित करने के लिए करणी सेवा टीम का सम्मान किया जाएगा।
