एसडीओपी सृष्टि भार्गव का भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा सम्मान

बागली: बागली पुलिस अनु विभाग की अधिकारी सृष्टि भार्गव विगत दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा करने पहुंची यह जानकारी भारत तिब्बत समन्वयी संघ सदस्यों को लगने पर उन्होंने पुलिस अनुभाग्य अधिकारी सृष्टि भार्गव के निवास स्थान पर जाकर यात्रा के लिए बधाई देते हुए उनका शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

इस दौरान भारत तिब्बत समन्वयी संघ की क्रांति उपाध्यक्ष शोभा गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष सुनील योगी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव पार्षद अमित धूलिये योग शिक्षिका श्रीमती कीर्ति पंचोली समाजसेवी रामचंद्र गवलना चितरक्षी योगी उपस्थित रहे। यात्रा का वृतांत सुनाते हुए सृष्टि भार्गव ने बताया कि 14 दिन में उनकी यात्रा पूर्ण हुई है। इसके लिए वह शीघ्र ही भगवान जटाशंकर मंदिर पर जाकर अभिषेक भी करेगें इस अवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ सदस्यों के उपस्थिति में कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन की शपथ दिलवाई गई।

Next Post

सिंधु, सात्विक-चिराग और कपिला-क्रैस्टो चौथे दिन अहम मुकाबले के लिए तैयार

Thu Aug 28 , 2025
पेरिस, 28 अगस्त (वार्ता) पेरिस में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत का अभियान आज और भी तेज हो गया है क्योंकि पीवी सिंधु का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त वांग जी यी से होगा, जबकि पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, साथ ही मिश्रित युगल जोड़ी […]

You May Like