वेटनरी टीम ने जुटाए साक्ष्य, लिए सैंपल, हुआ दाह संस्कार

जबलपुर: चौहानी मुक्तिधाम में जंगल से भटक कर पहुंचे चीतल को जंगली जानवरों ने शिकार बना लिया था। चीतल का अंग पूरी तरह से गल गया था। शव ज्यों का त्यों पड़ा हुआ था। जिससे संक्रमण फैलने का डर बना हुआ था। बुधवार को वन विभाग का रेस्क्यू दल वेटनरी डॉक्टर टीम के साथ पहुंचा। जिसके बाद शव का परीक्षण हुआ मौके से साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद दाह संस्कार हुआ।

विदित हो कि गढ़ा थानांतर्गत चौहानी मुक्तिधाम में ठाकुर ताल और मदन महल पहाड़ी से होते हुए एक चीतल विगत एक हफ्ते से चौहानी मुक्तिधाम के आस पास भटक रही थी, पांच दिन पहले जानवरों ने इस चीतल पर हमला बोला था और मारकर खा गए थे। रेस्क्यू दल प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि वेटनरी टीम ने शव परीक्षण कर सैंपल लिए है। इसके बाद दाह संस्कार कर दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि चीतल की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

Next Post

पत्नि के चरित्र पर संदेह था इसलिए मार डाला

Thu Aug 28 , 2025
शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में आने वाले कालामढ में पति ने पत्नी से विवाद में सिर में डंडा मार दिया। महिला के सिर में गहरी चोट आने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी और अत्याधिक ब्लड निकल जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस […]

You May Like