मातृशक्ति ने पटवारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

भैरूंदा. भाजपा मंडल महिला मोर्चा द्वारा दुर्गा मंदिर चौराहा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मातृशक्ति के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया.

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि स पूर्ण भारतीय संस्कृति का अपमान है. भाजपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर मां-बहनों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. यदि कांग्रेस नेताओं की यह भाषा जारी रही, तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे.

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता लखेरा ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा. इसके अलावा महिला कार्यकर्ता अलका चौहान ने भी अपना उद्बोधन दिया. पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने एकस्वर में महिला सम्मान की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया. इस मौके पर रचना भारी, राधिका जैमिनी, भाग्यश्री सोनी, नीता अग्रवाल, नीतू मालवीय, रजनी शर्मा, माधवी विश्वकर्मा, पूजा बैरागी, उषा राठौर, सरोज अग्रवाल, रानी वर्मा, सरिता राठौर आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

 

Next Post

भाकपा के सम्मेलन में कराए चुनाव

Thu Aug 28 , 2025
ग्वालियर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी मुरार का सम्मेलन अशोक पाठक की अध्यक्षता में हुआ जिसमें ग्वालियर जिला सहसचिव एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा एडवोकेट ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए देश की परिस्थितियों एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आवाहन किया। मुरार नगर कमेटी के सचिव […]

You May Like