जिला सहकारी बैंक की 3 समितियों द्वारा ऋण वसूली में लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित

सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबंधित तीन समितियां के कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है ,कलेक्टर एवं प्रशासक संदीप जी आर ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैक से संबंद्ध 03 समितियो जिनमें सानौधा ,थॉबरी, एवं रजौआ द्वारा ऋण वसूली वर्ष 2024-25 अंतर्गत रूचि नहीं लेने के कारण, संबंधितो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये थे ।उक्त समिति कर्मचारियो द्वारा प्रस्तुत कारण सूचना पत्र का जबाव संतोषप्रद नहीं पाये जाने से कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक महोदय द्वारा समिति के समिति प्रबंधक (केडर) एवं सहायक समिति प्रबंधको को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के आदेश दिये गये है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बैंक द्वारा भविष्य में बैक एवं समिति के अन्य कर्मचारियो द्वारा कार्यो में लापरवाही किये जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

गणेश चतुर्थी पर विशेष प्रदर्शनी, विविध रूपों में दर्शाए गए विघ्नहर्ता गणेश

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जी. पी. बिड़ला संग्रहालय, भोपाल में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन कुमार डालमिया, निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय) भोपाल ने किया। प्रदर्शनी में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण योगेश गुप्ता और उमेश गुप्ता के समृद्ध संग्रह […]

You May Like