हमारे साथ मित्रता, सहयोग पर बराबर भरोसा रख सकता है भूटान : भारत

नयी दिल्ली , 15 मार्च (वार्ता) भारत ने भूटान के साथ अपने संबंधों को घनिष्ठ और विशिष्ट बताते हुये शुक्रवार को कहा कि यह पड़ोसी देश भारत के साथ अपनी मित्रता और भागीदारी पर बराबर भरोसा रख सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोब्गे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को भूटान के साथ विकास में भागीदारी करने और पड़ोसी देश के लोगों की सामाजिक आर्थिक प्रगति में सहयोग करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भूटान के साथ भारत की यह भागीदारी प्राथमिकताओं और वहां की युवा आबादी की आकांक्षाओं से निर्देशित होती रहेगी।

प्रधानमन्त्री तोब्गे भारत की यात्रा पर गुरुवार को नयी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में श्रीमती मुर्मु से भेंट की।

श्रीमती मुर्मु न इस बात की सराहना की प्रधानमंत्री तोब्गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और भूटान के आपसी सम्बन्ध घनिष्ठ और विशिष्ट हैं। यह सम्बन्ध हर स्तर पर परस्पर विश्वास तथा सूझबूझ पर आधारित है। दोनों देशों की आध्यात्मिक विरासत एक है और भारत ऊर्जा, आर्थिक विकास और व्यापार तथा निवेश और दोनों देशों की जनता के बीच सीधे संबंधों को बड़ा मान देता है।

Next Post

सीएए पर अमेरिकी बयान को खारिज किया भारत ने

Fri Mar 15 , 2024
नयी दिल्ली 15 मार्च (वार्ता) भारत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए) को लेकर अमेरिका के विदेश विभाग के बयान को अपूर्ण जानकारी पर आधारित गलत एवं अनुचित बताते हुए इसे खारिज कर दिया और कहा कि यह कानून भारत की समावेशी परंपराओं एवं मानवाधिकारों के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं […]

You May Like