केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 26 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान कृषि मंत्री चौहान कृषि विश्वविद्यालय में “64वी अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रदेश के कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना भी इस आयोजन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.15 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर से दतिया एयर स्ट्रिप के लिये प्रस्थान करेंगे और वहाँ पहुँचकर सड़क मार्ग से आरएलबीसीएयू झाँसी के दतिया कैम्पस जायेंगे। चौहान यहाँ पर वेटनरी एण्ड क्लीनिक कॉम्प्लेक्स सह रेसीडेंसल एरिया का लोकार्पण करेंगे।

Next Post

कलेक्टर रुचिका चौहान ने मिट्टी के गणेश जी बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पंहुचाने एवं नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने मिट्टी से भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति बनाई। ईको फ्रेंडली गणेश जी बनाने के लिए जीवायएमसी में आयोजित वर्कशॉप में कलेक्टर शामिल हुईं। साथ ही कार्यशाला में भाग लेने आए […]

You May Like