ट्यूनीशिया में ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत

ट्यूनिस , 24 अगस्त (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ट्यूनीशिया में एक ट्रक के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए है। निजी रेडियो स्टेशन मोसाइक एफएम ने यह जानकारी दी है।

नागरिक सुरक्षा विभाग के एक सूत्र ने रेडियो को बताया कि यह दुर्घटना दक्षिण-पूर्वी प्रांत स्फ़ैक्स के शोकात इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शनिवार दोपहर एक शादी समारोह के लिए लोगों को ले जा रहे ट्रक के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

नागरिक सुरक्षा इकाइयों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने तुरंत पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाने के लिए कई एम्बुलेंस भेजीं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुयी है।

 

Next Post

भाजपा नेताओं एवं मंत्रियों ने जेटली को श्रद्धांजलि दी

Sun Aug 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें यहां अरुण जेटली पार्क में और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री […]

You May Like